एक ऑटो में सवार होकर 12 लोग एटा से सिकंदराराऊ आ रहे थे, जैसे ही ऑटो एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के निकट पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पलट गया।
सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के निकट 6 जुलाई सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो हाइवे के किनारे पलट गया। उसमें सवार यात्रियों में चीखपुकार मच मई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं समेत चार लोगों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
6 जुलाई को एक ऑटो में सवार होकर 12 लोग एटा से सिकंदराराऊ आ रहे थे, जैसे ही ऑटो एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के निकट पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पलट गया। इसमें सवार लोग मदद के लिए चीखपुकार करने लगे।
हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। आनन-फानन लोगो ने ऑटो में फंसे लोगो को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस हादसे में इंद्रपाल, रीना निवासीगण पिलुआ जिला एटा, बबलेश, पूनम, नितिन, निधि, अवनीश, साधना, आयुष, विनय कुमार, विमलेश, सर्वेश देवी निवासीगण हाथरस जंक्शन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इंद्रपाल, रीना, नितिन और पूनम को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।