पर्यटन विभाग की ओर से जिले में ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका की भूमि पर ऑडिटोरियम बनाया जाना निश्चित किया गया है। अब इस भूमि के हस्तांतरण को लेकर कवायदें शुरू कर दी गईं हैं।
जनपद में सामूहिक बैठक किए जाने के लिए कोई सरकारी जगह नहीं है। इसकेेे लिए अब शहर में सिटी ऑडिटोरियम का निर्माण कराए जाने के लिए कवायदें की जा रही हंैं। पर्यटन विभाग की ओर से इसके लिए शहर में ही भूमि की तलाश की जा रही थी। जलेसर रोड पर भूमि का चिह्नांकन होने के बाद अब निर्माण को लेकर कवायदें शुरू कर दी गई हैं। डीएम राहुल पांडेय ने बताया है कि नगर पालिका की भूमि होने के चलते इसके हस्तांतरण को लेकर पत्राचार शुरू कर दिया है। भूमि हस्तांरित होते ही निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। ऑडिटोरियम का निर्माण होने से सामूहिक बैठक किए जाने के लिए एक स्थान उपलब्ध होगा।