फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी की जमीन पर निर्माण की कोशिश, कराया ध्वस्त

विज्ञापन
पुराने पीएचसी सेंटर में निर्माण ध्वस्त करता महाबली। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सब्जी मंडी रोड स्थित पुराने पीएचसी स्थल में खाली पड़ी जमीन पर मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इनके आते ही कब्जा करने वाले भाग खड़े हुए। एसडीएम ने जेसीबी मंगाकर निर्माण को ध्वस्त करा दिया। प्रकरण को लेकर तीन लोगों के खिलाफ भूमाफिया तथा सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। जिलाधिकारी रमेश रंजन का कहना है कि मामला गंभीर है। जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि पहले नगर के मध्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र था। सीएचसी के निर्माण के बाद यह जगह खाली हो गई। यह जगह जिला पंचायत के कब्जे में थी। इसके किनारे सब्जी मंडी बाजार में जिला पंचायत की दुकानें किराये पर उठी हुई हैं। मंगलवार की सुबह से ही पुराने भवन के पास कुछ लोग निर्माण करने लग गए। इसकी सूचना एसडीएम को मिली तो वे तहसीलदार टीपी सिंह व लेखपालों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासनिक अमले को देख कर निर्माण करने वाले भाग गए। इधर, एसडीएम को तहसील स्टाफ ने अवगत कराया कि यह अवैध कब्जे की कोशिश है। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव व जिला पंचायत कर्मी भी पहुंच गए। पूरे दिल चले प्रकरण के बाद नगर लेखपाल विनय कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ भूमाफिया एवं लोक लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

इस मामले में डीएम का कहना है कि प्रकरण की सूचना मिल गई है। कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, कब्जे को लेकर आरोपी अशोक कुमार व गोविंद बाबू ने कहा कि वे कोर्ट के आदेश के तहत अपनी भूमि पर निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें