फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर तलवार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपियों ने छात्रा के पिता व चाचा पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में छात्रा का चाचा बुरी तरह से जख्मी हो गया। छात्रा के पिता ने चार लोगों के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गांव से सिकंदराराऊ के स्कूल में पढ़ने आती है। रास्ते में गांव के युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। लड़की ने घर जाकर रोते हुए आपबीती बताई। इस पर रविवार को मैं आरोपियों के घर मामले की शिकायत करने गया। इस पर गांव निवासी भूरा, सेठी, नेम सिंह पुत्र छत्तरपाल सिंह एवं धीरेंद्र पुत्र राजपाल बघेल ने गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मैं और मेरा भाई घायल हो गया। इन लोगों ने मेरे भाई के सिर पर तलवार से प्रहार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए बागला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें