फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रतियोगिताओं के पूर्वाभ्यास में पसीना बहा रहे खिलाड़ी

Fri, 26 Jun 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
खेल स्टेडियम फुटबॉल का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आगामी दिनों में खेल स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों का पूर्वाभ्यास जोरों पर चल रहा है। खिलाड़ी सुबह-शाम जमकर पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में फुटबॉल, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) और जूडो के खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। फुटबॉल मैदान पर खिलाड़ी ड्रिब्लिंग, पासिंग और गोल दागने की बारीकियों का अभ्यास कर रहे हैं। फुटबॉल कोच वर्षा रानी की निगरानी में टीम कॉम्बिनेशन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ट्रैक एंड फील्ड पर धावक अपनी टाइमिंग सुधारने पर ध्यान दे रहे हैं, तो वहीं लंबी कूद और ऊंची कूद के खिलाड़ी भी अपनी तकनीक को धार दे रहे हैं। वेटलिफ्टिंग हॉल में लोहे की रॉड और प्लेटों की खनक गूंज रही है। खिलाड़ी अपनी स्ट्रेंथ और लिफ्टिंग तकनीक को बेहतर बनाने के लिए भारी वजन उठा रहे हैं।
विज्ञापन

जूडो मैट पर खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी को चित करने के लिए दांव-पेंच (थ्रो और होल्ड) का कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। कोच खिलाड़ियों को फुर्ती और सही टाइमिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं। फुटबॉल कोच वर्षारानी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का समय नजदीक आ रहा है, इसलिए खिलाड़ियों के अभ्यास का समय और इंटेंसिटी बढ़ा दी गई है। सभी खिलाड़ी बेहद अनुशासित होकर मेहनत कर रहे हैं। जिस तरह का समर्पण खिलाड़ी दिखा रहे हैं, उसे देखकर पूरी उम्मीद है कि इस बार जिले के खिलाड़ी कई मेडल हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें