फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती: 207 अभ्यर्थियों का चयन, 53 को प्रतीक्षा सूची में रखा, बीएसए दफ्तर पर लगी मेरिट लिस्ट

Tue, 09 Jan 2024 01:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विभाग द्वारा कार्यालय के बाहर अंतिम चयन सूची चस्पा कर दी गई। इसमें 207 चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे, जबकि 53 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षारत रखा गया है। पूरे दिन सूची देखने के लिए बीएसए कार्यालय पर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
हाथरस बीएसए कार्यालय पर लगी लिस्ट को देखते हुए अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त चल रहे सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती के लिए हुई काउंसिलिंग के बाद कई दिनों से चल रहा अंतिम चयन सूची जारी होने का इंतजार 8 जनवरी को खत्म हो गया। विभाग द्वारा कार्यालय के बाहर अंतिम चयन सूची चस्पा कर दी गई। इसमें 207 चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे, जबकि 53 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षारत रखा गया है। पूरे दिन सूची देखने के लिए बीएसए कार्यालय पर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रिक्त चल रहे सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए बीते शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में काउंसिलिंग कराई गई थी। इसमें भाग लेने के लिए जिले के अलावा सीतापुर, बहराइच, बलिया, गोंडा,बलरामपुर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, नोएडा, गाजियाबाद बुलंदशहर आदि जिलों के करीब एक हजार अभ्यर्थी पहुंचे थे। काउंसिलिंग के दौरान विभागीय कर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की गहनता से जांच की गई। 

बीते तीन दिन से अभ्यर्थी मेरिट सूची जारी होने का इंतजार कर रहे थे। इसके लिए लगातार वह कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आखिरकार सोमवार को विभाग ने कार्यालय के गेट पर सूची चस्पा करा दी। जिन अभ्यर्थियों का सूची में नाम था, उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, जबकि जिनका नाम सूची में नहीं था, वह मायूस दिखाई दिए। अब जल्द ही इन सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पदों पर चयन के लिए बीते शुक्रवार को हुई काउंसिलिंग के उपरांत सोमवार को अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई, जिसमें 207 अभ्यिर्थियों का चयन हुआ है और 53 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षारत रखा गया है।-उपेंद्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

9 जनवरी को रख सकेंगे चयन समिति के समक्ष पक्ष 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि विभाग में 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत बीते सप्ताह शुक्रवार को हुई काउंसिलिंग के उपरांत किन्हीं कारणों से प्रतीक्षारत रखे गए कार्यालय में 9 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक अपना पक्ष एवं संबंधित अभिलेख जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें