पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज कर उसे और उसके पति को पीट दिया। बीच-बचाव करने आए उसके पिता और भाई को भी पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत पुरदिलनगर के मोहल्ला गढ़ में मारपीट कर दंपती और उनके परिजनों को घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत छह नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मीनू देवी पत्नी राहुल ने आरोप लगाया कि 10 नवंबर को विष्णु, ब्रजेश, बनी सिंह, शेख, महावीर सिंह और गीता देवी ने गाली-गलौज कर उसे और उसके पति को पीट दिया। बीच-बचाव करने आए उसके पिता जुगेंद्र सिंह और भाई ब्रजेश कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।