फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेत जोतने के एवज में मांगी चौथ, न देने पर दी जान से मारने की धमकी, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Aug 2023 04:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

खेत जोतते समय गांव मढ़ापिथू निवासी पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ नेपाली, रिंकू सिंह एवं दो अन्य लोग वहां आ गए। उन्होंने उसे और उसके भाई जितेन्द्र सिंह के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। खेत जोतने के एवज में उन्होंने चौथ मांगना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सहपऊ थाना हाथरस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की सहपऊ कोतवाली पुलिस ने गांव नगला सेवा निवासी देवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई तहरीर पर दो नामजद एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि खेत जाेतने के एवज में चौथ मांगी गई और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 

विज्ञापन


कोतवाली में दी शिकायत के अनुसार वह 22 अगस्त को दोपहर साढ़े बारह बजे गांव मढ़ाका के पास ट्रैक्टर से अपना खेत जोत रहा था। उसने उस खेत का बैनामा कालीचरन हाल निवासी सादाबाद से कराया था। खेत जोतते समय गांव मढ़ापिथू निवासी पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ नेपाली, रिंकू सिंह एवं दो अन्य लोग वहां आ गए। उन्होंने उसे और उसके भाई जितेन्द्र सिंह के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

खेत जोतने के एवज में उन्होंने चौथ मांगना शुरू कर दिया। आरोपी धमकाने लगे कि यदि वह पैसे नहीं देगा, तो उसे खेत नहीं जोतने देंगें। शोर सुनकर रास्ते से निकल रहे लोग वहां आ गए। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें