फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर गरजे शिक्षक, डीएम को ज्ञापन सौंपा

Fri, 05 Feb 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बेसिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने ज्ञापन में कहा कि फंड एवं पेंशन बंद हो जाने से सेवानिवृत्ति के उपरांत शिक्षकों की रोजी रोटी का कोई सहारा नहीं रहा है। इसलिए पुरानी पेंशन शिक्षकों को 2005 से प्रदान की जाए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सदस्य विधान परिषद के निर्वाचन में यूपी के बेसिक शिक्षकों को मत देने तथा चुनाव लड़ने का अधिकार समानता के आधार पर दिया जाए। दोहरे मापदंड के कारण शिक्षक आक्रोशित हैं। बेसिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों को कम से कम 20 हजार रुपये का मासिक मानदेय दिया जाए। विद्यालय में 100 छात्रों की बाध्यता को समाप्त किया जाए। अनुदेशकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देते हुए समायोजित किया जाए। मृतक शिक्षकोें के आश्रितों को योग्यतानुसार अप्रशिक्षित शिक्षक पद अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाए। नियुक्ति के उपरांत विभागीय आधार पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। इन मांगो का निस्तारण एक हफ्ते में किया जाए। मांगों का निस्तारण न किए जाने की स्थिति में संघ के लाखों शिक्षक व 42 हजार अंशकालिक अनुदेशक 26 फरवरी को जंतर मंतर नई दिल्ली पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर महामंत्री श्रीकृष्ण उपाध्याय, दीपक गुप्ता, गिर्राज किशोर, संजय सिंह, देवकी नंदन, धर्मेन्द्र सारस्वत, महेशचंद, हरिओम सिंह, संजय सेंगर, प्रदीप चौधरी, भूरी सिंह, मृदुल शर्मा, पवन, कृष्ण गोपाल, राजुद्दीन, रुद्रप्रकाश, नीरज कुमार, सुनील कुमार, अजयपाल सिंह, रियाजुद्दीन, लालता प्रसाद आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें