फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राज्यसभा सांसद की मौजूदगी में हुई आसिफ की डॉक्टरी

Wed, 25 Feb 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
होटल पर थूक लगाकर रोटी सेंकने के मामले में अब दूसरा पक्ष भी हरकत में आ गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन निजाम होटल के संचालक शाहबुद्दीन के समर्थन में आए हैं। मंगलवार को होटल संचालक के बेटे आसिफ का चिकित्सकीय परीक्षण सांसद की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन




होटल संचालक शाहबुद्दीन का आरोप था कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे एक लाख रुपये की चौथ मांगी थी। इसके लिए उनके बेटे आसिफ के साथ मारपीट की गई थी, जिससे उसके सिर में चोट आई। सांसद के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को आसिफ ने पुलिस से लिखित में मारपीट व चौथ मांगने के आरोप में शिकायत की, जिसके बाद मंगलवार को आसिफ का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।



चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान सांसद रामजीलाल सुमन भी कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल में मौजूद रहे। सांसद के मौजूद रहने के चलते पुलिस ने आनन-फानन मेडिकल की कार्यवाही पूर्ण कराई। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें