फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूली वाहनों पर एआरटीओ ने कसा शिकंजा, चार सीज, बीस पर की कार्रवाई

Mon, 17 Apr 2023 08:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

स्कूल खुलने के साथ वाहन स्वामी नियमों को भूल गए हैं। सुबह व शाम में नियमों को ताक पर रखकर वाहनों का संचालन नौनिहालों के लिए  कर रहे हैं। आए दिन स्कूली वाहनों की शिकायतें आ रही थी। इसी क्रम में एआरटीओ नीतू सिंह ने सोमवार को चंदपा, सादाबाद, शहर के आगरा अलीगढ़ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
स्कूली वाहन प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल खुलने के साथ हाथरस का एआरटीओ कार्यालय नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एआरटीओ नीतू सिंह ने जिले के मुख्य मार्गो पर अभियान चलाते हुए चार स्कूली वाहनों का मानक के अनुरूप संचालन नहीं पाया गया। इसलिए इन वाहनों को सीज किया गया। बीस वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। इससे वाहन स्वामियों में खलबली मची रही।

विज्ञापन


स्कूल खुलने के साथ वाहन स्वामी नियमों को भूल गए हैं। सुबह व शाम में नियमों को ताक पर रखकर वाहनों का संचालन नौनिहालों के लिए  कर रहे हैं। आए दिन स्कूली वाहनों की शिकायतें आ रही थी। इसी क्रम में एआरटीओ नीतू सिंह ने सोमवार को चंदपा, सादाबाद, शहर के आगरा अलीगढ़ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार वाहन स्कूल के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। 

स्कूल में वाहन संचालन की परिमिशन तक नहीं थी। वाहनों में गैस किट लगी हुई थी। इन वाहनों को सीज किया गया। बीस वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गई। इस मामले में एआरटीओ नीतू सिंह का कहना है कि स्कूली वाहनों की चेकिंग का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें