फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पहले दिन कोई नामांकन नहीं, अध्यक्ष के लिए 10 व सभासद को 74 नाम निर्देशन पत्र बिके

Mon, 17 Apr 2023 05:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सोमवार से नगर निकाय के अध्यक्ष व सभासदों के पदों पर नामांकन प्रकिया शुरू हो गई। इसी क्रम में तहसील सदर में नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान, नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष व सभासदों के लिए नामांकन प्रकिया शुरू हुई। नामांकन प्रकिया को लेकर तहसील सदर परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
नगर पंचायत मुरसान से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदते हुए भाजपा नेता गिर्राज किशोर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय निर्वाचन को लेकर तहसील सदर में नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान व नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष व सभासद पदों पर नामांकन प्रकिया शुरू हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के 10 व सभासद पदों के 74 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। हालांकि पहले दिन किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन प्रकिया को लेकर तहसील सदर परिसर बेरियर व बेरिकेडिंग के जरिए पूरी तरह से लॉक रहा। इस दौरान आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील सदर परिसर में पुलिस फोर्स भी तैनाती रही।

विज्ञापन



 
हाथरस में सोमवार से नगर निकाय के अध्यक्ष व सभासदों के पदों पर नामांकन प्रकिया शुरू हो गई। इसी क्रम में तहसील सदर में नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान, नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष व सभासदों के लिए नामांकन प्रकिया शुरू हुई। नामांकन प्रकिया को लेकर तहसील सदर परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही। पूरे परिसर को बेरियर व बेरिकेडिंग के माध्यम से लॉक रखा गया। 
विज्ञापन


नामांकन प्रपत्रों को लेने जाने के लिए उम्मीदवार या उसने समर्थक को ही प्रवेश मिल सका। आरओ व एआरओ के माध्यम से नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। तहसील सदर में नगर पालिका परिषद हाथरस, नगर पंचायत मुरसान व नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष पदों के 10 नामांकन व सभासद पदों के 74 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। हालांकि नामांकन प्रकिया के पहले दिन किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।  
विज्ञापन


नामांकन प्रपत्रों की बिक्री एक नजर में 

  • नगर पालिका परिषद हाथरस में अध्यक्ष पद - 2  
  • नगर पंचायत मुरसान में अध्यक्ष पद- 6 
  • नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष पद - 4
  • नगर पालिका परिषद हाथरस में वार्ड बार सभासद पद के लिए- 50 
  • नगर पंचायत मुरसान में वार्ड बार सभासद के लिए -  13
  • नगर पंचायत मेंडू में वार्ड बार सभासद पद के लिए - 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें