फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुहर्रम.. ताजियों को सजा रहे कारीगर

विज्ञापन
सिकंदराराऊ में ताजिये सजाते कारीगर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में दो दिन बाद मुहर्रम मनाया जाएगा। कस्बे के इमामबाड़ों पर कारीगर दिन-रात ताजिया सजा रहे हैं। कारीगर ताजियों पर शानदार नक्काशी वाली सजावट करने में जुटे हुए हैं, ताकि उनके द्वारा बनाया गया ताजिया सबसे अलग और खूबसूरत दिखे।
विज्ञापन


26 जून को मुहर्रम मनाया जाएगा, जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आता जा रहा है, इमामबाड़ों पर ताजिया एवं अलम की छड़ें तेजी से तैयार की जा रहीं हैं। हरेक ताजिया और अलम की छड़ को अलग रंग-रूप दिया जा रहा है। इनको खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के सजावटी सामान का प्रयोग किया जा रहा है। अलम की छड़ की लंबाई 16 से 22 फीट तक और चौड़ाई पांच फीट तक रखी जा रही है। इसी तरह से ताजिया की लंबाई 10 फीट और चौड़ाई 6 फीट रखी जा रही है।


इधर, मुहर्रम को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कस्बे में ताजियों के जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि ताजिया निकालने में कोई परेशानी न हो। अधिकारियों द्वारा मार्ग दुरुस्त कराए जा रहे हैं। कोतवाल शिव कुमार शर्मा ने कहा कि निर्धारित आकार तथा रूट से ही छड़ों को निकालने की अनुमति होगी।इसके लिए व्यापक फोर्स लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें