फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सत्संग हादसा: आरोपों पर बहस अभी नहीं हुई पूरी,अब 2 मई को होगी अगली सुनवाई

Fri, 18 Apr 2025 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

2 जुलाई को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
हाथरस साकार हरि सत्संग का हादसे से पहले का दृश्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में शुक्रवार को सिकंदराराऊ के बहुचर्चित सत्संग हादसे के मामले में आरोपों पर बहस हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस अभी पूरी नहीं हो पाई है। न्यायालय में अब इस मामले की सुनवाई दो मई को होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले साल दो जुलाई को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोपपत्र दाखिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार व दलवीर सिंह को आरोपपत्र में आरोपी बनाया है। शुक्रवार को न्यायालय में सभी आरोपी उपस्थित हुए। इस मामले की सुनवाई सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें