फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेले में पुरातत्व विभाग को संपत्तियों में क्षति का अंदेशा

Sun, 17 Sep 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग की ओर से मंदिर श्रीदाऊजी महाराज परिसर में पिछले एक साल में कुछ अहम कार्य कराए गए हैं। इसमें मंदिर परिसर के बाहरी हिस्से को गुलाबी पत्थर लगाकर सजाया गया है। मेला के दौरान यहां दुकानें लगाई जानी है। इनसे पुरातत्व विभाग को तोड़फोड़ का खतरा है।
विज्ञापन





मेला श्रीदाऊजी महाराज में मंदिर के आसपास की जगह को मेले के दौरान काफी अहम माना जाता है। मंदिर की बाहरी दीवार के सहारे लगने वाली दुकानें सबसे महंगी होती हैं। इस साल इन दीवारों के सहारे दुकान लगा पाना दुकानदारों के लिए मुश्किल हो रहा है, क्योंकि पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा यहां दुकान लगाए जाने में टूट-फूट न करने की सख्त चेतावनी जारी की गई है।


जमीन पर लगे गुलाबी पत्थर के साथ ही दीवार पर एक कील भी न ठोकने को कहा गया है। प्रतिनिधियों को लगातार खतरा सता रहा है कि कहीं दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान लगाने के लिए तोड़फोड़ न कर दी जाए। रोकटोक के चलते दुकानदार यहां अपना सामान रखकर बैठे हैं।
विज्ञापन







एसडीएम सदर को बताई समस्या

शनिवार को मेला की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम सदर रविंद्र कुमार के सामने भी दुकानदारों ने समस्याओं को रखा। उन्होंने पुरातत्व विभाग द्वारा की जाने वाली सख्ती से अवगत कराया गया। उन्होंने ठेकेदार को पुरातत्व विभाग के नियमों का पालन करते दुकानदारों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें