फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सरेंडर की आशंका, न्यायालय परिसर में निगरानी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमल व गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इधर, शुक्रवार को भी पुलिस की नजर जिला न्यायालय परिसर पर रही। आशंका थी कि दोनों भाई सरेंडर कर सकते हैं।
विज्ञापन





प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश की हत्या में दिल्ली वाला चौक के रहने वाले सगे भाई कमल व गौरव अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इनकी बीएच ऑयल मिल स्थित फैक्टरी को सील किया था। शुक्रवार को एक बार फिर दोनों भाइयों के सरेंडर करने की आशंका थी। इसके चलते कोतवाली सदर, हाथरस गेट, हाथरस जंक्शन व हसायन पुलिस को तैनात किया गया।



जिला न्यायालय परिसर की प्रत्येक एंट्री पर पुलिस तैनात रही। अंदर भी सादा वर्दी में पुलिस तैनात रही, लेकिन शाम तक दोनों भाइयों का कोई सुराग नहीं लग सका। एएसपी रामानांद कुशवाहा ने बताया कि मुख्य आरोपी व उनके साथियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें