फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawahar Navodaya Vidyalaya: 16 सितंबर तक करें प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन, 18 जनवरी को होगी परीक्षा

Tue, 30 Jul 2024 03:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कक्षा छह में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के अभिभावक विद्यालय की वेबसाइट पर 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थी की जन्म तिथि एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। विद्यार्थी शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा पांच में शिक्षारत होना चाहिए। 
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 18 जनवरी है। 

विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए वर्तमान में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालय समिति द्वारा जारी प्रवेश की अधिसूचना के अनुसार इस विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले के निवासी विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छह में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के अभिभावक विद्यालय की वेबसाइट पर 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थी की जन्म तिथि एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। विद्यार्थी शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा पांच में शिक्षारत होना चाहिए। 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट के होम पेज पर सबसे ऊपर जवाहर नवोदय विद्यालय सलेक्शन टेस्ट 2025 एप्लिकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा, जिससे एनवीएस एडमिशन का पेज खुलेगा। यहां कक्षा छह रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कराना होगा। 

विज्ञापन

विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है। - डॉ. भगवान सिंह, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें