राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में लगे एनएसएस शिविर में सम्मानित हुए स्वयंसेवक। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : Samvad
राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। अनु और सौरभ को उत्कृष्ट स्वयं सेवक का खिताब दिया गया।
अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मृदुला गौतम ने और संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपनिरीक्षक अजय कुमार चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई।
स्वयं सेवकों ने नारी सशक्तीकरण विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन में वालिंटियर अभय प्रताप सिंह, अमन खान, कृतिका, मिथुन एवं मोहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।