फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर पालिका-बीएसए दफ्तर पहुंची एंटी करप्शन की टीम, खलबली

Sun, 09 Feb 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका और बीएसए कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के पहुंचने की सूचना से कर्मचारियों में खलबली मच गई। दोनों कार्यालयों के कर्मचारी वहां से चले गए। कार्यालयों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


पिछले दिनों नगर पालिका के सफाई निरीक्षक को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। तभी से जिले के विभिन्न कार्यालयों के दागी कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। शुक्रवार को जांच के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम नगर पालिका कार्यालय पहुंची।
यहां टीम ने पूछताछ की और पत्रावलियां खंगाली। इससे कार्यालय में खलबली मच गई। इधर, बीएसए कार्यालय में भी शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के पहुंचने की चर्चा रही। यहां भी कर्मचारियों में खलबली मची रही। कई कर्मचारी अपनी कुर्सी छोड़कर इधर-उधर हो गए। इससे कार्यालय में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें