फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने 10 हजार रिश्वत लेते दरोगा किया गिरफ्तार, किया निलंबित, मुकदमा दर्ज

Sat, 31 May 2025 08:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चौकी इंचार्ज को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने 31 मई को आगरा रोड पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। कोतवाली हाथरस गेट पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतवाली सदर के मोहल्ला अहियापुर कलां के निवासी साहब सिंह का कुछ महीने पूर्व अपने ही गांव के लोगों से झगड़ा हुआ था। इस मामले की विवेचना चौकी प्रभारी अनिल शर्मा कर रहे थे। चौकी इंचार्ज ने साहब सिंह की ओर से दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दी थी। साहब सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचक ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया।

साहब सिंह ने बताया कि उनके बेटे भी 2023 बैच के दरोगा है और मेरठ में तैनात है। उन्होंने दरोगा को स्टाफ का भी हवाला दिया। दरोगा नहीं माना तो  शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की थी। 31 मई को ट्रैप टीम के प्रभारी निसार हुसैन अपने अन्य साथियों के साथ रुपये लेते हुए अनिल शर्मा को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें