फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छह के प्रवेश का फिर मिलेगा मौका

Sun, 07 Jun 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश का विद्यार्थियों के लिए एक बार फिर मौका मिला है। मुख्य प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षा छह में रिक्त रह गईं सीटों को भरने के लिए विद्यालय प्रशासन ने दोबारा आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय सूत्रों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कुछ विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश न लेने अथवा अन्य कारणों से कक्षा छह की करीब पांच सीटें खाली रह गई हैं। इन पर प्रवेश के लिए पुनः आवेदन मांगे गए हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए हर वर्ष काफी प्रतिस्पर्धा रहती है, लेकिन सीमित सीटों के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाता।
ऐसे में रिक्त सीटों पर दोबारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने से अभिभावकों और विद्यार्थियों को राहत मिली है। विद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि रिक्त सीटों को समय रहते भरा जा सके। प्रधानाचार्य महाभारत सिंह ने बताया कि समय रहते रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। नियमानुसार प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें