फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में बुखार से एक और मौत

Sun, 02 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
मोहल्ला शाहबुददीनगंज में बुखार के मरीजों को होता परीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुखार रोज लोगों की जान ले रहा है। रविवार की सुबह नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी एक व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में मातम पसर गया। उधर, सीएचसी पर लगातार नगर में कैंप लगाकर मरीजों के खून की जांच और दवा वितरण करने का सिलसिला जारी है। अकेले सिकंदराराऊ में बुखार से मौतों का आंकड़ा 20 से ऊपर पहुंच चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि मोहल्ला निवासी महीपाल सिंह पुत्र होडल सिंह (40 वर्ष) वर्ष क ो तीन दिन से बुखार आ रहा था। नगर में चिकित्सक से उसने लगातार दवा लेकर खाई, लेकिन रविवार की सुबह उसकी तबियत यकायक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इस मोहल्ले में अब तक छह से ज्यादा लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। रविवार को स्थानीय सीएचसी प्रभारी डॉ. केके शर्मा के निर्देशन में मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

इसमें डॉ. संजय, डॉ. रहमान ने मरीज देखा। 250 मरीजों को दवा वितरित की गईं। 85 लोगों के रक्त की जांच के लिए स्लाइडें बनाई गईं। मोहल्ले में मच्छर मारने वाली दवा की फॉगिंग कराई गई। फार्मासिस्ट प्रमोद, उमंग  और तकनीशियन अजय  उपस्थित थे।
विज्ञापन


 जिलेभर में बुखार जमकर कहर बरपा रहा है। निजी चिकित्सालयों से लेकर सरकारी अस्पतालोें में बुखार पीड़ितों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। अल सुबह से देर रात तक दवा लेने के लिए मरीजों को प्राइवेट चिकित्सकों के यहां लाइन में लगना पड़ रहा है। काफी मरीज जिले से बाहर जाकर भी इलाज करा रहे हैं।

सितंबर बीतते-बीतते मौसम में बदलाव भी शुरू हो गया है। दिन में गर्मी तो शाम होते ही मौसम ठंडा हो रहा है। इसी वजह से बुखार का वायरस और अधिक तेजी से सक्रिय हो गया है। वायरल के अलावा डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे बुखार घर-घर में सक्रिय हो गए हैं। एक घर में परिवार के कई कई सदस्य एक साथ बीमार हो गए हैं, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि बुखार के लिए हर तरह की जांच और दवा स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें