कोतवाली पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में शामिल एक और आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कासगंज रोड स्थित सरदला पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भोला उर्फ सुखेंद्र निवासी गांव बेरी कातौर जिला कासगंज बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 5000 रुपये की नकदी भी बरामद की है। बता दें कि अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डंडिया को 20 मार्च को काली स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने लूट लिया था। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें से दो के पैर में गोली लगी थी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद