फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र उर्फ हाथी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त कालिया को दबोचा, पैर में लगी गोली

Mon, 18 Nov 2024 11:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अभियुक्त सतीश चाहर उर्फ कालिया अभियोग में वांछित चल रहा था। आरोपी सतीश चाहर उर्फ कालिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया। 18 नवंबर को थाना सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में वांछित इनामी अभियुक्त सतीश चाहर उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा कालिया - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने सादाबाद निवासी हिस्ट्रीशीटर हरेन्द्र उर्फ हाथी की हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी अभियुक्त सतीश चाहर उर्फ कालिया को मुठभेड़ में दबोचा लिया है। मामले में आरोपी लोकेंद्र और धर्मवीर को जेल भेजा जा चुका हूं।

विज्ञापन


14 अक्तूबर को सुरेन्द्र सिंह पुत्र बच्चू सिंह निवासी ग्राम नगला छत्ती भाग बिसावर थाना सादाबाद ने तहरीर दी कि 13 अक्तूबर को अभियुक्तगण ने वादी के भाई हरेन्द्र उर्फ हाथी की हत्या कर दी। शव को नगला शेखा के पास कदमखण्डी में छिपा दिया। मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
विज्ञापन


घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसओजी एवं सर्विलांस टीम को लगाया गया। हत्याकांड के अभियुक्त लोकेन्द्र व धर्मवीर उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त सतीश चाहर उर्फ कालिया अभियोग में वांछित चल रहा था। आरोपी सतीश चाहर उर्फ कालिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया। 
विज्ञापन


18 नवंबर को थाना सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में वांछित इनामी अभियुक्त सतीश चाहर उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा,1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त सतीश चाहर उर्फ कालिया एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में जेल जा चुका है । जिसके विरुद्ध जनपद मथुरा व हाथरस में हत्या का प्रयास, मारपीट,चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट जैसी संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें