फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से मारपीट करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने गए सिपाहियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने 23 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि 23 जून को ग्राम सल्हैपुर चंदवारा में अवैध खनन रोकने गए दो पुलिसकर्मियों को गांव नगरिया के ग्रामीणों ने घेरकर मारपीट की थी। इसमें एक पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गया था, दूसरे को भी चोट आई थी। दोनों पुलिसकर्मियों के तहरीर पर कोतवाली में 23 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से पंकज वर्मा निवासी विधिपुर थाना हाथरस को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुकेश कुमार निवासी गांव नगरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब रविवार को गांव नगरिया के ही निवासी नितिन कुमार को जलेसर रोड मानिकपुर चौकी इंचार्ज एवं उनके हमराहों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें