फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Puja: आज होगी गोवर्धन पूजा, लगेगा अन्नकूट का भोग, श्रीकृष्ण गोशाला में लगेगा मेला

Wed, 22 Oct 2025 02:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मेंडू रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में मेला लगेगा। यहां सुबह सुबह दूध, दही, घी, शहद, बूरा आदि से भगवान का अभिषेक किया जाएगा और अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिलेभर में गोवर्धन पूजा का त्योहार आज श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। घरों और मंदिरों में गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की जाएगी। अन्नकूट से उनका भोग लगाया जाएगा। श्रीकृष्ण गोशाला में मेला लगेगा।

विज्ञापन


ब्रज की देहरी कहे जाने वाले इस शहर में गोवर्धन पूजा के प्रति श्रद्धालुओं का उत्सह ही अलग होता है। हर घर और मंदिर में गोवर्धन पूजा की झलक दिखाई देती है। घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई जाएंगी और शाम को श्रद्धालु सपरिवार दूध की धार के साथ उनकी परिक्रमा करेंगे। सुबह घर-घर में कढ़ी, भात, माल पुआ, पकोड़े, साबुत मूंग, पंचमेल की सब्जी व अन्य व्यंजनों से भगवान का भोग लगाया जाएगा।

इसके अलावा शहर में जगह-जगह स्टॉल लगाकर पूड़ी-सब्जी व मालपुआ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। मेंडू रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में मेला लगेगा। यहां सुबह सुबह दूध, दही, घी, शहद, बूरा आदि से भगवान का अभिषेक किया जाएगा और अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन, बस व निजी वाहनों से मथुरा के प्रसिद्ध तीर्थ गोवर्धन की परिक्रमा अथवा दर्शन करने जाएंगे।
विज्ञापन


गोशाला में पांच हजार लोगों के लिए तैयार हो रही प्रसादी
शहर की श्रीकृष्ण गोशाला में गोवर्धन पूजा पर करीब पांच हजार लोगों के लिए प्रसादी तैयार की गई है। इसके लिए 21 अक्तूबर की सुबह से ही गोशाला में तैयारियां शुरू हो गईं। बड़ी मात्रा में मालपुआ और पंचमेल की सब्जी तैयार कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें