कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली में बुधवार देर शाम को दंगल का आयोजन हुआ। इसमें 51000 रुपये के इनाम की आखिरी कुश्ती गांव कारव निवासी अंकित पहलवान ने बिना लड़े ही जीत ली। कोई भी पहलवान उनसे लड़ने के लिए अखाड़े में नहीं उतरा।
लिहाजा रेफरी ने अंकित पहलवान को विजेता घोषित कर दिया। आखिर कुश्ती से पहले वाली कुश्ती की शुरुआत युवा नेता साकेत चौधरी ने भोला पहलवान कुंवरपुर और पवन पहलवान किरारई के हाथ मिलवाकर कराई। इस कुश्ती में भोला पहलवान ने पवन पहलवान को चित कर जीत हासिल की। दंगल में आए गण्यमान्य लोगों का आयोजकों ने साफा बांधकर स्वागत किया।
दंगल का संचालन पिंकू गौतम एवं रामेश्वर उस्ताद ने किया। इस मौके पर प्रवीन दरोगा, प्रमोद, रवि, चंद्रवीर, जीतू, दीपक, शीलेंद्र फौजी, शिवकुमार, अशोक, लखमा आदि मौजूद थे।