फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पशु आहार भी हुआ महंगा, 100 रुपये तक बढ़े भाव, पशुपालकों को झेलनी पड़ रही महंगाई की मार

Sun, 03 May 2026 11:38 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पशुपालकों के अनुसार एक गाय या भैंस को प्रतिदिन औसतन 4 से 6 किलो तक पशु आहार की जरूरत होती है। ऐसे में कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर पशुपालकों की जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक दुकान पर रखे पशु आहार के बोरे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में पशुपालकों को जबरदस्त महंगाई झेलनी पड़ रही है। पशु आहार की कीमतों में करीब 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हो गई है, जिससे दूध की उत्पादन लागत बढ़ रही है।

विज्ञापन


लगभग 1800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से मिलने वाला सामान्य पशु आहार अब 1850 रुपये में मिल रहा है। अच्छी गुणवत्ता वाले पशु आहार, जो पहले 2200 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच मिलते थे, उनके दाम भी करीब 100 रुपये बढ़ गए हैं। व्यापारियों के अनुसार सरसों की खल, जौ का चोकर और अन्य कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण पशु आहार महंगा हुआ है। 

पशुपालकों के अनुसार एक गाय या भैंस को प्रतिदिन औसतन 4 से 6 किलो तक पशु आहार की जरूरत होती है। ऐसे में कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर पशुपालकों की जेब पर पड़ रहा है। पशुपालकों का कहना है कि दूध के दाम में उतनी बढ़ोतरी नहीं हुई, जितनी लागत बढ़ रही है। इससे पशुपालन प्रभावित हो रहा है।

पिछले कुछ समय से कच्चे माल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका असर तैयार पशु आहार पर पड़ा है। हम लोग मजबूरी में कीमत बढ़ा रहे हैं, क्योंकि लागत ही बढ़ गई है। अभी भी दामों में स्थिरता नहीं है।-भानू प्रकाश वार्ष्णेय, कारोबारी।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में यदि कच्चे माल के दाम और बढ़ते हैं तो पशु आहार की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। गर्मी में पहले से ही गाय के दूध में कमी हो जाती है, अब पशु आहार के दामों में इजाफे से पशुपालक परेशान हैं।-गीताराम, कारोबारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें