फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अनिल अग्रवाल सभा के अध्यक्ष व मनोज बने महामंत्री

Tue, 18 Aug 2026 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
श्री अग्रवाल सभा के द्विवर्षीय सत्र का चुनाव रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल और महामंत्री पद पर मनोज कुमार अग्रवाल ने जीत हासिल की। विजयी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को संपन्न हुए मतदान के उपरांत सोमवार को प्रत्याशियों व उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से मतगणना कराई गई। चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल ने 513 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश बंसल को 298 मत और दीनदयाल गोयल को 126 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार टालीवाल ने 627 मत हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की, वहीं श्यामलाल अग्रवाल को 271 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 521 मत प्राप्त कर राजेश अग्रवाल विजयी रहे, जबकि राजेश कुमार तायल को 197 मत, अनूप अग्रवाल को 128 मत तथा गौरव अग्रवाल को 68 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनीष मित्तल 476 मत पाकर विजयी घोषित हुए, वहीं लोकेश अग्रवाल को 436 मत मिले।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर मनोज कुमार अग्रवाल ने 429 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कुमार बंसल को 290 मत और मनोज बूटिया को 199 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद पर गौरव अग्रवाल ने 390 मत हासिल कर सफलता प्राप्त की, जबकि उनके प्रतिस्पर्धी गौरव तायल को 376 मत और सुधीर मित्तल को 133 मत मिले।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता से संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी राम अवतार अग्रवाल, दीपेश कुमार अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, राकेश बंसल और विजय कृष्ण गर्ग की प्रमुख भूमिका रही। मौके पर चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम जैन, गोविंद शरण अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल (घी वाले), सभासद मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, ध्रुव कुमार अग्रवाल तथा अग्रवाल युवा मंडल की संपूर्ण टीम का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें