फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर मारपीट का आरोप गुस्साई महिलाएं सड़क पर बैठीं

Sun, 30 Dec 2018 12:24 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
मारपीट का आरोप लगाकर जाम लगातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बा मुरसान के मोहल्ला व्यापारी में नशीला पदार्थ बेचने के आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मियों पर महिलाओं से मारपीट करने का आरोप है। इस बात से गुस्साई आरोपी के परिवार की महिलाओं ने रोड़ जाम कर दिया।  
विज्ञापन


मुरसान के मोहल्ला व्यापारी निवासी कदीर पर नशीला पदार्थ बेचे जाने का आरोप है। शुक्रवार को आरोपी के घर में शादी थी। उसे पकड़े के लिए दूसरे दिन पुलिस पहुंची। पुलिस ने कदीर को गिरफ्तार कर लिया। जिसे लेकर उसके परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया।

इसी बात से  गुस्साई महिलाओं ने मुरसान कोतवाली का घेराव कर कोतवाली के सामने बैठ कर रोड जाम करने की कोशिश की। यहां पर महिलाओं के परिवार के पुरुष भी आ गए। जिन्हें पुलिस ने समझाया। जिसके बाद महिलाएं शांत होकर घर वापस लौटीं। थाना प्रभारी संजीव त्यागी ने बताया कि महिलाओं द्वारा लगाया गया आरोप गलत है। कुछ महिलाएं आरोपी को न छोड़े जाने की बात को लेकर थाने आईं थी। जिन्हें समझा-बुझा कर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें