फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद न होने से नाराज कांग्रेसी बैठे धरने पर, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडी समिति में क्रय केंद्र पर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

गेहूं की खरीद न होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मंडी में धरना दिया। मंडी सचिव के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि किसानों को परेशान किया गया तो वह किसी भी अधिकारी के खिलाफ सड़कों उतरकर धरने बैठेंगे।
अधिकारी किसानों को राहत देंगे तो अधिकारियों का सम्मान कांग्रेस पार्टी सबसे पहले करेगी। उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केंद्र पिछले 15 दिन से बंद हैं। धरना देकर सरकार से मांग की कि जो आज आखिरी तारीख है इसको बढ़ाया जाए। केंद्रों के बंद तालों को खोला जाए। यह सरकार जो झूठ बोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के पत्र का जवाब न देकर किसानों का शोषण करने वाली है। धरने में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, बीना गुप्ता एड, पिंटू खटीक, राधेश्याम अग्निहोत्री, विष्णु कुमार, अनिल कुमार रंगीला, सलमा बेगम, कृष्णा गुप्ता, मुबीन खान, सत्यम वशिष्ठ, पवन पंडित, रतन सिंह दिवाकर, रोशन लाल वर्मा, संदीप कश्यप, गिरिराज सिंह गहलोत, पन्नालाल, मोहम्मद तौसीब, अभीमेष वार्ष्णेय, मुरारीलाल, शांति स्वरूप, बाबूलाल, मुन्नी देवी, डोरीलाल, चंद्रवीर, मोतीलाल, महेश कुमार, मिश्री देवी, बादामी देवी, रामपाल शर्मा, मलखान सिंह, ओमप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें