फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान का कुछ हिस्सा तोड़ने पर गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास की जद में आए कब्रिस्तान का कुछ हिस्सा तोड़ने पर रोष
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धरना पर बैठ किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। एनएच-91 बाईपास के रास्ते में कासगंज रोड स्थित सरदला नाले से आगे रास्ते में पड़ रहे कब्रिस्तान के एक हिस्से को एनएच निर्माण इकाई ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। इससे मुसलिम समाज में रोष व्याप्त हो गया है।
मंगलवार को काफी संख्या में इसके विरोध में मुसलिम समाज के लोग कब्रिस्तान के पास धरने पर बैठ गए। आक्रोशित लोगों ने तहसील दिवस में एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस पर एसडीएम ने सुरक्षा को लेकर पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इधर, मामले को लेकर मुसलिम समाज मेेें गुस्सा और तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नाले से रेलवे लाइन की तरफ पुराने बरगद के पेड़ के पास कब्रिस्तान है। यहां एनएच-91 बाईपास निर्माण का काम चल रहा है। कब्रिस्तान का कुछ हिस्सा रोड की जद में आ रहा था। जिसे जेशीबी मशीन से तो़ दिया गया। इससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश है। एसडीएम रामजी मिश्रा ने बताया कि खतौनी में जमीन बंजर दर्ज है लेकिन खसरे में कब्रिस्तान दर्ज। प्रयास किया जाएगा कि कब्रिस्तान टूटने से बच जाए। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को वे सीओ डॉ. राजीव कुमार के साथ स्थल निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें