फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क हादसे में मौत से भड़के ग्रामीणों ने मथुरा-बरेली हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद मार्ग स्थित गांव अमरपुर के पास शुक्रवार की शाम कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक ने शनिवार को दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसका शव मुरसान कोतवाली के सामने रख कर मथुरा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव रामगढ़ के रहने वाले सुरेश ने बताया कि उनका बेटा नीरज (25) शुक्रवार को घर से बाइक लेकर मुरसान गया था। वापस गांव आते समय सादाबाद मार्ग पर गांव अमरपुर के पास सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। एंबुलेंस द्वारा उसे मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ में भर्ती करा दिया गया। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। नीरज का एक बेटा व बेटी है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है किसी के बहकावे में आकर ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की थी, उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया है।





ट्रैक्टर ट्राॅली से पहुंचे ग्रामीण



युवक की मौत से भड़के ग्रामीणों ने उसके शव को ट्रैक्टर ट्राॅली में रखा और मुरसान कोतवाली पहुंच गए। करीब 20 मिनट तक शव को कोतवाली के सामने ही मथुरा-बरेली हाईवे पर रखकर जाम लगाया। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक होती रही। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, यह बताने के बाद ग्रामीण शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें