फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध खरीद के दामों में हुई भारी कटौती को लेकर फूटा गुस्सा 

Thu, 14 Dec 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दूध खरीद के दामों में भारी कटौती किए जाने से गुस्साए दुग्ध उत्पादक और दुग्ध चिलिंग प्लांटों के मालिक गुरुवार को एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां इन लोगों ने धरना देकर नारेबाजी प्रदर्शन किया और एडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। 
विज्ञापन


दुग्ध उत्पादक संघ की हाथरस शाखा के बैनरतले हुए इस आयोजन में दुग्ध उत्पादक किसानों और चिलिंग प्लांट मालिकों ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के सामने भीषण समस्या उत्पन्न हो चुकी है। दूध की दरों में पिछले छह माह से भारी गिरावट आ चुकी है। आज दूध का भाव 20 से 25 रुपये प्रति लीटर है, जो कि पानी के भाव से कम है। आज दूध की प्रतिलीटर उत्पादन लागत 38 से 40 रुपये आ रही है, जिससे दुग्ध उत्पादकों और दुग्ध व्यवसायियों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

दुग्ध उत्पादक किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। अगर इस स्थिति में जल्द ही सुधार न हुआ तो दुग्ध उत्पादकों और व्यवसायियों के सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। इस मौके पर लेनिन डेयरी फार्म के निदेशक पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, ओम आइस एंड चिलिंग प्लांट के निदेशक प्रदीप चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह ठेंनुआ, केशवदेव चौधरी, कपिल गौतम, मुकेश कुमार, राजीव पाराशर, सुभाष गिरी, शिव सिंह, अशोक कुमार, चरन सिंह, चंद्रवीर सिंह, कारे सिंह, रामवीर सिंह, सुरेशचंद्र सीओ, रोहितास सिंह, हरेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, दिनेश सिंह, किशनपाल सिंह, रमाशंकर, अनीस कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, देवलाल, मुकर्रम, राजेश चौधरी, गिर्राज गिरी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें