फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाईवे पर बैठीं गायों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन गायों की मौत, एक गंभीर रूप से हुई घायल

Sun, 13 Jul 2025 08:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाईवे पर बैठीं गायों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय घयल हो गई। मृतक गायों को दफन कर दिया गया। घायल गाय का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के पास अज्ञात वाहन ने राजमार्ग पर बैठीं गायों को कुचल दिया। तीन गायों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत गायों को जेसीबी मशीन से दफन कराया और घायल गाय का इलाज कराया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि गायों का झुंड प्रतिदिन सड़क पर बैठता है, जिससे कई बार बाइक सवार गायों से टकरा जाते हैं और लोगों की जान भी जा चुकी है। उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा गोवंश के संरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही, जिससे सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं। 

सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन गायों की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गई। मृत गायों को विधि विधान से दफन करा दिया गया है और घायल गाय का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें