फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रक्षाबंधन पर मां के साथ आया, ननिहाल में मासूम को सर्प ने डसा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 10 Aug 2025 10:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यश कुमार अपनी ननिहाल सीकुर में नाना खजान सिंह के घर आया था। वह घर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी उसे सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सांप प्रतीकात्मक - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकुर में ननिहाल आए एक 6 वर्ष के मासूम को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ननिहाल के लोग मासूम को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

 
यश कुमार (6) पुत्र मनोज कुमार निवासी नौ देवी की मढ़ैया नरौरा बुलंदशहर से मां रजनी देवी के साथ 9 अगस्त को अपनी ननिहाल सीकुर में नाना खजान सिंह के घर आया था। 10 अगस्त की सुबह वह घर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी उसे सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई। बच्चों की हालत बिगड़ी देख ननिहाल के लोगों के होश उड़ गए। 

ननिहाल के लोग बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को पैतृक गांव नौ देवी  मढ़ैया नरौरा बुलंदशहर ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें