फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेत पर मोबाइल से खेल रहा मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आया, मौत

Wed, 12 Feb 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पांच वर्षीय पुत्र दुष्यंत अपनी मां के साथ इन गांवों के मध्य एक आलू के खेत में गया था। उसकी मां तो अन्य मजदूरों के साथ आलू बीनने के काम में लग गई और मासूम खेत में मोबाइल फोन से खेलने लग गया। अचानक वह खेत में आलू की खोदाई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया(
विज्ञापन
दुष्यंत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नगला मुरली एवं नगला बक्शा के मध्य 11 फरवरी की सुबह आलू बीनने गई महिला के साथ गए एक पांच वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत को गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव ढकपुरा निवासी लायक सिंह का पांच वर्षीय पुत्र दुष्यंत अपनी मां के साथ इन गांवों के मध्य एक आलू के खेत में गया था। उसकी मां तो अन्य मजदूरों के साथ आलू बीनने के काम में लग गई और मासूम खेत में मोबाइल फोन से खेलने लग गया। वह खेत के जिस हिस्से में आलू की खोदाई नहीं हुई थी, उस हिस्से में बैठा था। अचानक वह खेत में आलू की खोदाई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसकी मौत के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। हादसे को लेकर गांव में चर्चाएं रहीं। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आएगी तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें