फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मोदी गाथा का अधूरा मंचन... 30 मिनट का नाटक, आठ मिनट में बंद कराया

Mon, 28 Sep 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दाऊजी मेला पंडाल में आयोजित नमो सेवा गाथा नाटक कोबंद कराने का इशारा करते आयोजक मंडल के सदस्य, प - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विनीत चौरसिया
विज्ञापन

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 25 वर्षों के संघर्ष और उपलब्धियों की गाथा को भाजपा के लोगों ने नजरअंदाज कर दिया। ये हुआ शनिवार को श्री दाऊजी महाराज मेला के मुख्य पंडाल में। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से तैयार किए गए करीब 30 मिनट के ''नमो सेवा गाथा, अनकही कहानियां'' नाट्य प्रस्तुति को मात्र आठ मिनट के मंचन के बाद बंद करा दिया गया।
नाट्य मंचन बंद कराने की वजह भी बेहद खास थी। दरअसल, वहां मौजूद भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और नेताओं को माल्यार्पण और सम्मान कार्यक्रम के लिए देर हो रही थी। ऐसे में नाटक बंद कराकर माल्यार्पण और तस्वीरें खिंचवाने का दौर शुरू हो गया। अंत में भारत माता की जय उद्घोष के साथ सभी नेताओं ने एक-दूसरे से विदाई ली और निकल गए।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी जरीना बानो के नेतृत्व में जब नाट्य मंचन शुरू हुआ, पंडाल में भाजपा के जिला प्रभारी अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी सहित तमाम नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।
नाट्य टीम के प्रमुख मोहम्मद आबिद ने बताया कि हम तो मंच पर पूरी तैयारी के साथ प्रस्तुति दे रहे थे। कहानी में गुजरात आपदाओं के बाद नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक का ही हिस्सा मंचित हुआ था। तभी वहां मौजूद नेताओं ने इशारा करके नाटक को रुकवा दिया। कहा कि बस इतना ही रहने दीजिए। समय कम है और सभी लोगों को जाना है। ऐसे में हमें वहीं मंचन रोकना पड़ गया। संवाद

छात्राओं में था कौतूहल, हो गईं मायूस
नाट्य मंचन के समय पंडाल में बाल नृत्य, गायन प्रतियोगिता और जल संवर्धन से जुड़े कार्यक्रम भी थे। इस कारण वहां विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे। छात्राएं बड़े मनोयोग से नाटक देख रही थीं। उनके मन में कौतूहल भी था कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी क्या-क्या किया और कैसे किया। हालांकि उन्हें अचानक नाटक बंद किए जाने से मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन



मैं जब वहां पहुंचा था तब बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसके बाद नाटक का मंच शुरू हुआ। मुझे ध्यान है कि नमो सेवा गाथा नाटक का पूरा कार्यक्रम हुआ था।
-अनूप प्रधान, सांसद, हाथरस।


नमो सेवा गाथा के नाटक का कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला था। हम लोग के पास और भी कई कार्यक्रम थे इसलिए हम बीच में उठकर चले आए थे।
-प्रेम सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें