फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा के मुख्य गेट के ताले और शटर को तोडने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक शाखा के मुख्य गेट के ताले और शटर को तोड़ने की कोशिश
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने कोतवाली में दी तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। गांव नौगांव स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त बैंक के मेन गेट के ताले और शटर को तोडने का प्रयास किया गया। मेन गेट के पास वाली ईंटों को भी निकाल दिया गया। इस मामले में कोतवाली में बैंक के शाखा प्रबंधक ने तहरीर दी है।
तहरीर में शाखा प्रबंधक ने बताया कि आर्यावर्त बैंक शाखा सादाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 16 अक्तूबर की रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने बैंक के शटर और ताले पर ईंटों या किसी अन्य भारी वस्तु से प्रहार करके बैंक को क्षति पहुंचाने या अंदर घुसकर चोरी करने का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के मुख्य गेट की पास वाली ईंट को भी अपनी जगह से निकाल दिया गया। हालांकि इस घटना से बैंक को कोई आर्थिक या तकनीकी क्षति नहीं हुई है, लेकिन बैंक की सुरक्षा किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें