फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले में 1.21 करोड़ से बनेगा कृषि कल्याण केंद्र

Tue, 14 Jul 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले के किसानों को आधुनिक कृषि सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए सहपऊ क्षेत्र में कृषि कल्याण केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए शासन ने 1.21 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

भवन निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं अवसंरचना विकास निगम (यूपी सिडको) को सौंप दी गई है। कृषि विभाग की ओर से केंद्र निर्माण के लिए भूमि का चयन भी कर लिया गया है। अब निर्माण एजेंसी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू कराएगी।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार केंद्र के निर्माण से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही परिसर में मिल सकेगा। यहां किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी, कृषि विशेषज्ञों से परामर्श, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं की जानकारी और अन्य विभागीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी का कहना है कि कृषि कल्याण केंद्र किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सहायक होगा। समय-समय पर यहां किसान प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम और तकनीकी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि किसान नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ा सकें। कार्यादेश जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें