एबुलेंस के इंतजार में तीन दिन की नवजात बच्ची की मौत हो गई। इससे परिजन में कोहराम मच गया।
सुभाष गली निवासी अनुज उपाध्याय पुत्र रामगोपाल ने बताया कि उनके छोटे भाई योगेश उपाध्याय की पत्नी ने तीन दिन पहले सादाबाद सीएचसी पर बेटी को जन्म दिया था। अनुज का आरोप है कि सोमवार की शाम को उनके भाई योगेश की बेटी की तबीयत खराब हुई तो वह उसे लेकर सादाबाद सीएचसी पर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आरोप है कि जब उन्होंने सीएचसी से एबुलेंस को कॉल कयया तो करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एबुलेंस नहीं आई। तब वह उसे एक प्राइवेट वाहन से निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। एबुलेंस के न आने की वजह से उसकी बेटी की मौत हो गई। वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।