कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव नगला मिशरिया में तीन साल के बच्चे की करंट ल्रगने से मौत हो गई। गांव निवासी अमित कुमार का तीन साल का बेटा अनमोल घर में खेल रहा था। इस दौरान बच्चे ने बिजली के बोर्ड में उंगली दे दी, जिससे उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन बच्चे को आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।