फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शव लेकर आ रही एंबुलेंस रोकी, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
कल्पना का फाइल फोटो - फोटो : Family
विज्ञापन
गांव कंचना की एक विवाहिता की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई है। शव लेकर मायके व ससुराल पक्ष के लोग वापस कंचना लौट रहे थे। इसी दौरान सादाबाद में चौ. चरण सिंह पार्क के निकट मायके पक्ष के लोगों ने शव ले जा रही एंबुलेंस को रोक लिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना का कहना है कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सादाबाद के नगला छत्ती निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन कल्पना (25) की शादी पांच वर्ष पूर्व मुरसान के गांव कंचना निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। दंपती का एक चार वर्षीय बेटा भी है। मुकेश का आरोप है कि कल्पना के ससुराल पक्ष के लोग कभी बाइक तो कभी नकदी मांगते थे और नहीं देने पर उसका उत्पीड़न करते थे। वह पेट की बीमारी से पीड़ित थी।
उसने कई बार ससुराल पक्ष से उचित उपचार की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गांव के एक चिकित्सक से उसका इलाज कराया गया। चार दिन पहले वह अपनी बहन से मिलने गए थे। उसने कहा था कि यदि उसे बचाना है तो अच्छे अस्पताल में उपचार कराया जाए। मुकेश ने बड़े अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो ससुरालियों ने मना कर दिया। बृहस्पतिवार को ससुराल पक्ष उसे आगरा के अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे दूसरे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें