फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैत्री मैच में अंबेडकर एकादश जीती

Thu, 14 Apr 2016 11:20 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष में पीसी बागला कॉलेज में गढ़ी खंदारी की दो टीम के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में डॉ. अंबेडकर एकादश विजयी रही। 
विज्ञापन


मैच के शुभारंभ से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। डॉ. अंबेडकर एकादश के कप्तान राहुल एवं भीम एकादश के कप्तान संदीप ने अतिथियों से अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों का परिचय कराया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने गेंद खेलकर मैच का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज में समानता और समरसता स्थापित करने की दिशा में डॉ. अंबेडकर के कार्य एवं विचार प्रेरणास्पद और अनुकरणीय हैं। हमारे लिए यह गौरव का विषय है कि भाजपा ने अपने ‘ग्राम स्वराज अभियान’ का आरंभ आज डॉ. अंबेडकर की जयंती से किया है। 
इस मौके पर जिला महासंपर्क प्रमुख डॉ. चंद्रशेखर रावल ने कार्यक्रम के लिए हर प्रकार के सहयोग का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सिंह सेंगर, संजय परमार, सुनीत आर्य, भाष्कर सिंह, अर्जुन सिंह, इंद्रजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, मानिक चंद्र, जगदीश पेंटर, राहुल, प्रमोद कुमार, राहुल, संदीप, नीरजकांत, रौकी, भोला, रामनरेश, सौरभ, गुलशन, सनी लोटा, धनिया थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें