आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद मौके पर मौजूद नेता व एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के लाला का नगला में शुक्रवार की रात्रि में शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़ दी। सुबह जब लोगों ने वहां प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। आंबेडकर अनुयायियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस और एसडीएम सदर भी वहां पहुंच गए। एसडीएम सदर ने शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। दूसरी प्रतिमा भी लगवाई जाएगी। इधर, देर शाम दूसरी प्रतिमा लगाने की तैयारी जा रही थी।
स्थानीय लाला का नगला में शुक्रवार की रात्रि में किसी असामाजिक तत्व ने बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा की उंगली तोड़ दी। सुबह जब आंबेडकर अनुयायियों ने यह देखा तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और इन लोगों ने वहां नारेबाजी शुरू कर दी।
मौके पर बसपा के पूर्व प्रत्याशी बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, दिनेश देशमुख, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष महेश कुशवाहा, शौबी कुरैशी, रिजवान अहमद कुरैशी, िवजय सिंह प्रेमी आदि पहुंच गए। कोतवाल निरीक्षक जेएस पवार और एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह मय फोर्स के वहां पहुंच गए। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने प्रतिमा को बदलवाने व शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर एसडीएम सदर ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम को दूसरी प्रतिमा लगाने की तैयारी की जा रही थी।