फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक अमर सिंह के काफिले की गाड़ी सीज

Sat, 21 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
गाड़ी जिसे सीज कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर झंडे लगाकर खड़ी पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के काफिले की गाड़ी को डीएम के निर्देश पर मुरसान पुलिस ने सीज कर दिया। इस मामले में गाड़ी मालिक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। गाड़ी अभी तक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अमर सिंह यादव ने शनिवार को सिकंदराराऊ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इस दौरान उनके काफिले की एक स्कॉर्पियो गाड़ी कलेक्ट्रेट के पास ही खड़ी हुई थी। तभी अधिकारियों की नजर इस पर पड़ी। इस गाड़ी पर एक सफेद और एक नीले रंग का झंडा लगा हुआ था।

आयोग ने झंडे का जो मानक तय किया है, यह दोनों झंडे उससे भी बड़े साइज के थे। अधिकारियों ने तुरंत मुरसान कोतवाली निरीक्षक छोटेलाल को मौके पर बुला लिया और इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सीओ सादाबाद मनीषा सिंह ने बताया कि गाड़ी चालक से जब इसकी अनुमति दिखाने को कहा गया तो वह कोई कागज पेश नहीं कर सका। लिहाजा इस गाड़ी को पुलिस ने सीज कर दिया। इस   गाड़ी पर पूर्व विधायक अमर सिंह यादव लिखा हुआ था। सीओ ने बताया कि गाड़ी के अज्ञात मालिक के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान    में नहीं है। अगर ऐसी कोई कार्रवाई हुई तो उसका कानूनी तरीके से सामना किया जाएगा और वैधानिक तरीके से गाड़ी को छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

अमर सिंह यादव पूर्व विधायक सिकंदराराऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें