फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वायरल बुखार के साथ सेहत पर टाइफाइड का भी वार

Sat, 12 Sep 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
वायरल बुखार के साथ लोग टाइफाइड की भी चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही खून की जांच में भी इजाफा हुआ है। बुखार वाले 10 फीसदी मामलों में मरीजों को टाइफाइड निकल रहा है। शुक्रवार को 2200 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, जिनमें बुखार पीड़ितों की संख्या 600 रही।
विज्ञापन

फिजिशियन डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि इस मौसम में खान-पान में जरा सी लापरवाही और दूषित जल का सेवन टाइफाइड प्रमुख कारण बन रहा है। पेट में दर्द, तेज बुखार, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षणों के साथ बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं। ओपीडी में प्राथमिक परीक्षण के बाद डॉक्टरों द्वारा मरीजों के सीबीसी और विडाल टेस्ट कराए जा रहे हैं। इसके अलावा वायरल बुखार से भी पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं। बाहर के खाद्य पदार्थों से बचने व मास्क पहने की सलाह दी जा रही है।

ये सावधानियां बरतें
-उबालकर पानी पीएं : पीने के पानी को हमेशा अच्छी तरह उबालकर और ठंडा करके ही इस्तेमाल करें, ताकि जल जनित बैक्टीरिया खत्म हो सकें।

ताजा भोजन करें : बासी भोजन, खुले में बिकने वाले कटे फल और बाहर के चटपटे या दूषित खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं।

स्वच्छता का रखें ध्यान : खाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं और आसपास सफाई बनाए रखें।

खुद से दवा न लें : बुखार आने पर घर पर मनमर्जी से एंटीबायोटिक दवाएं लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें