जिला सहकारी बैंक मथुरा व हाथरस के निदेशक ठाकुर बनवारी सिंह सिकरवार ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता पर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एडीओ सहकारिता के खिलाफ जिला गौतमबुद्ध नगर में 68 लाख रुपये के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई के स्थान पर उनका कार्य करने का दायरा बढ़ा दिया गया है। आरोप है कि यह उर्वरकों की कालाबाजारी भी करा रहे हैं। चार साल बाद भी उनका तबादला नहीं किया गया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।