फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अलीगढ़-टूंडला व दिल्ली-टूंडला मेमू का बदला समय, यह है नया टाइमिंग

Sat, 17 Aug 2024 05:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहरने वाली 04289 टूंडला-अलीगढ़ मेमू के समय में परिवर्तन किया गया है। 18 अगस्त से यह ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन पर सुबह 10:40 बजे की बजाय 10:54 बजे पहुंचेगी। हाथरस के अलावा अन्य सभी स्टेशनों पर भी इसके समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
हाथरस जक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर मेमू ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को टूंडला में ठहराव दिया गया है। इसे लेकर कई अन्य ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनके समय में रेलवे ने बदलाव किया है। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेन भी शामिल है।

विज्ञापन


रेलवे द्वारा ट्रेनों की समय सारणी में परिवर्तन किए जाने का सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहरने वाली 04289 टूंडला-अलीगढ़ मेमू के समय में परिवर्तन किया गया है। 18 अगस्त से यह ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन पर सुबह 10:40 बजे की बजाय 10:54 बजे पहुंचेगी। हाथरस के अलावा अन्य सभी स्टेशनों पर भी इसके समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन नंबर 04184 दिल्ली-टूंडला मैमू ट्रेन के बरहन व मितावली पहुंचने के समय में भी परिवर्तन किया है। यात्रियों को चाहिए कि वह समय सारणी देखने के बाद ही घरों से निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें