फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेट लिफ्टिंग में अलीगढ़ के खिलाड़ियों का रहा जलवा

विज्ञापन
वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेता एक प्रतिभागी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस में माध्यमिक विद्यालयों की 14वीं मंडलीय भारोत्तोलन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू गोयल के संयोजन में हुई प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल के हाथरस एवं अलीगढ़ जनपद के प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हाथरस एवं अलीगढ़ के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। अभिलेख का कार्य जहांगीर हाशमी, सत्यपाल सिंह, रुचि सारस्वत, श्वेता सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, भगत सिंह, एवं अमित शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक के रूप में अनिल कुमार पाल रहे। इस अवसर पर मंडलीय खेल प्रभारी करुण प्रकाश, विजय कुमार, गिरेंद्र चौधरी, आदित्य पाल सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार शर्मा, रामवीर सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन अतुल वर्मा एवं होरीलाल वर्मा ने किया। प्रतियोगिता की समाप्ति पर सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।
ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम
17 वर्षीय बालक वर्ग
49 किलो- रविशंकर अलीगढ़ प्रथम, रेशम पाल अलीगढ़ द्वितीय
55 किलो- शिवशंकर अलीगढ़ प्रथम, रिंकू अलीगढ़ द्वितीय
61 किलो- हेमंत राघव अलीगढ़ प्रथम
67 किलो- नितिन चौधरी अलीगढ़ प्रथम
73 किलो- जितेंद्र कुमार अलीगढ़ प्रथम
19 वर्षीय बालक वर्ग
55 किलो वीरेश अलीगढ़ प्रथम, अखिलेश कुमार द्वितीय
61 किलो लाखन अलीगढ़ प्रथम, राम किशोर अलीगढ़ द्वितीय
67 किलो संकेत अलीगढ़ प्रथम, अमन कुमार अलीगढ़ द्वितीय
73 किलो सौरभ कुमार अलीगढ़ प्रथम, सुमित चौधरी अलीगढ़ द्वितीय
81 किलो ताजीब आलम अलीगढ़ प्रथम, मनमोहन अलीगढ़ द्वितीय
17 वर्षीय बालिका वर्ग
45 किलो भावना कुमारी अलीगढ़ प्रथम, कामिनी हाथरस द्वितीय
19 वर्षीय बालिका
64 किलो काजल अलीगढ़ प्रथम रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें